महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ा सियासी पारा, राहुल गाँधी के नागपुर सम्मलेन को लेकर बीजेपी ने साधा निशाना
महाराष्ट्र में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे महाराष्ट्र का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इस सब के बीच कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने 6 नवंबर से महाराष्ट्र में चुनाव का प्रचार शुरू कर दिया। उन्होंने नागपुर में संबिधान बचाओ सम्मलेन किया। इस सम्मलेन में राहुल गाँधी ने लाल किताब लहरायी थी। इसको लेकर बीजेपी ने राहुल गाँधी पर निशाना साधा है।
बीजेपी ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना
राहुल गाँधी के नागपुर सम्मलेन के बाद महाराष्ट्र बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर राहुल गाँधी पर निशाना साधा। इस वीडियो में बीजेपी ने दावा किया कि नागपुर के संविधान बचाओ सम्मेलन में राहुल गांधी संविधान की जिस लाल किताब को लेकर आए थे वो बिल्कुल कोरी थी। यानी उसमें अंदर कुछ नहीं लिखा था।
बीजेपी ने राहुल गाँधी की कोरी किताब को बाबा साहेब आंबेडकर के संबिधान का अपमान बताया है। बीजेपी ने आगे कहा कि एक ओर तो राहुल गाँधी संबिधान को बचाने की बात करते हैं। वही दूसरी ओर संबिधान की कोरी किताब लेकर घूमते हैं। वो आरक्षण को ख़त्म करने की बात करते हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने भी साधा निशाना
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गाँधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गाँधी के इस दौरे को नक्सलवाद से जोड़ दिया था। देवेंद्र फडणवीस के इस वयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को जोड़ने और संविधान की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं और यही बात बीजेपी को परेशान करती है। देवेंद्र फडणवीस ने जो वयान दिया है, उसका हम विरोध करते हैं।
