पाकिस्तान में 5.8 की तीव्रता से आया भूकंप, दिल्ली सहित चंडीगढ़ में महसूस किये गए झटके

बुधवार 11 सितम्बर को पाकिस्तान में 5.8 की तीव्रता से भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर आया। दिल्ली और चंडीगढ़ सहित आसपास के शहरों में भी इस भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 359 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में और 33 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया। अभी तक दोनों ही देशों में जानमाल के नुकसान की कोई भी सूचना नहीं है।

पिछले एक महीने में दूसरी बार आया भूकंप

पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है कि दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। आज आये भूकंप से पहले 29 अगस्त को भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। रिएक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गयी थी। 29 अगस्त को आये भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में महसूस किये गए थे। इस भूकंप का असर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, पंजाब प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई हिस्सों में इसके झटके महसूस किए गए ​थे। रिएक्टर स्केल पर भूकंप का केंद्र काबूल से 277 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में दर्ज किया गया था। इसी साल अप्रैल महीने में हिमाचल के चंबा जिले में 5.3 की तीव्रता से भूकंप आया था। इस भूकंप के झटकों को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया था।

बतादें कि भूकंप के लिहाज़ से दिल्ली संवेदनशील जोन में शामिल है। भारत को चार भूकंपीय क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें जोन पांच सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय है। दिल्ली जोन चार के अंतर्गत आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *