रोजगार मेले में प्रधानमंत्री मोदी ने 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बाटें, पिछली सरकार का सबसे बड़ा घोटाला फ़ोन बैंकिंग

आज शुक्रवार को देशभर में 44 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 70 हजार से अधिक युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नियुक्ति पत्र बाँटे। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री जनता को लगातार सौगातें दे रहे हैं। इसी कार्यक्रम के चलते युवाओं को विभिन्न विभागों और संगठनों में भर्ती हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को किया सम्बोधित

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। युवाओं का सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं से कहा कि आप सभी को देश का नाम रोशन करके दिखाना है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं उनके लिए तो आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। इसके साथ साथ देश के लिए भी आज का दिन बहुत बड़ा ऐतिहासिक दिन है 1947 में आज के ही दिन (22 जुलाई) को तिरंगे को संविधान सभा द्वारा वर्तमान स्वरूप में स्वीकार किया गया था। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव पर देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, आपका सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है। ये युवाओं की मेहनत का परिणाम है। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को बधाई। इसके साथ पीएम ने यह भी कहा कि पिछले 9 सालों में भारत दुनियाँ की 5 वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। इसके साथ ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

पिछली सरकार पर बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने बगैर नाम लिए गाँधी परिवार पर निशाना साधा और कहा एक समय देश में फ़ोन बैंकिंग घोटाला होता था। पिछली सरकार में बैंक से लोन एक ही परिवार के लोग दिलवाते थे। पिछली सरकार ने बैंकों को नुकसान पहुंचाया और हमने बैंक लूटने वालों की संपत्ति को जब्त किया है।

पीएम ने कहा कि 9 साल पहले फ़ोन बैंकिंग आपके और मेरे जैसे सामान्य नागरिकों के लिए नहीं थी। उस समय एक परिवार के लोग और कुछ तागतवर नेता बैंकों में फ़ोन करके अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपये का लोन दिलवाते थे। ये लोन कभी चुकाया नहीं जाता था। इस तरह के फ़ोन बैंकिंग के घोटाले पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था। पीएम ने आगे कहा किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में बैंकिंग सेक्टर की सबसे अहम भूमिका होती है। आज भारत उन देशों में से एक है जहाँ का बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत है। जब सत्ता का स्वार्थ राष्ट्रहित पर हावी होता है उस समय कैसी बर्बादी होती है, देश में इसके कई उदाहरण हैं। हमारे देश के बैंकिंग सेक्टर ने तो पिछले सरकार के समय इस बर्बादी को महसूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *