अमित शाह के भ्र्ष्टाचार का सरगना वाले बयान पर शरद पवार ने किया पलटवार

अभी कुछ दिनों पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित ने एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार को भ्रष्टाचार का सरगना कहा था। अमित शाह के इसी बयान पर शरद पवार ने पलटवार किया है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को याद दिलाया कि कैसे सुप्रीमकोर्ट ने उन्हें उनके गृह राज्य गुजरात से दूर रहने पर मजबूर किया था।

शरद पवार ने अमित शाह पर किया पलटवार

शरद पवार ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा, “कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने मुझ पर हमला बोला था और कुछ बातें कही थीं। उन्होंने मुझे ‘देश के सभी भ्रष्ट लोगों का कमांडर’ कहा था। अजीब बात यह है कि गृह मंत्री एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने गुजरात के कानून का दुरुपयोग किया और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गुजरात से निष्कासित कर दिया था। जिसे निष्कासित गया था, वह आज इस देश का गृह मंत्री है इसलिए हमें यह सोचना चाहिए कि हम कहां जा रहे हैं। जिनके हाथों में यह देश है, वे लोग किस प्रकार गलत रास्ते पर जा रहे हैं, हमें इस पर विचार करना चाहिए। वरना मुझे 100 फीसदी विश्वास है कि वे देश को गलत रास्ते पर ले जायेंगे। हमें इस पर ध्यान देना चाहिए।”

दरअसल 2010 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सोहराबुद्दीन शेख से मुठभेड़ के मामले में उनके गृह राज्य गुजरात से दो साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। लेकिन 2014 में उनको इस केस से बरी कर दिया गया था।

अमित शाह का बयान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 जुलाई को महाराष्ट्र के पुणे में बीजेपी के एक सम्मलेन को सम्बोधित कर रहे थे। उस सम्मलेन में उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वे भ्रष्टाचार के बारे में बोल रहे हैं। जबकि भारतीय राजनीती में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सरगना शरद पवार हैं। इसमें मुझे कोई भ्रम भी नहीं है। अब वे हम पर क्या आरोप लगाएंगे? अगर किसी ने भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाने का काम किया है, शरद पवार, तो वह आप ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *