सीएम नितीश कुमार ने सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष महिला नेता की लगायी फटकार

बिहार विधानसभा में मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुयी, वैसे ही विपक्ष के नेता वेल में आ गए और बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने लगे। विपक्ष नितीश हाय हाय के नारे लगाने लगा। विपक्ष आरक्षण को लेकर हंगामा कर रहा था। महागठबंधन के विधायक 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की नौवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। उसी समय सीएम नितीश कुमार सदन में खड़े होकर बोलने लगे। उन्होंने कहा मेरी इच्छा थी तभी सभी को बुलाकर सर्वे कराया। आप लोग ऐसे ही बोलते रहते हैं। हमने लगकर यह पूरा काम कराया है।

सीएम ने लगायी महिला नेता की फटकार

उसी समय विपक्ष की एक महिला नेता से सीएम नितीश कुमार ने कहा, “कुछ जानती हो जो बोल रही हो, कहां से आई हो। महिला हो समझती नहीं हो।” विपक्ष के अन्य विधायकों से भी नितीश कुमार ने कहा चुपचाप बैठ जाइए। दरअसल यह महिला नेता बार बार नितीश कुमार को बीच बीच में टोक रही थी। जिससे नितीश कुमार को गुस्सा आ गया। इसके बाद विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

वहीं जेडीयू मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने जातीय गणना खुद ही कराई थी। आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया। इसे 50 फीसदी से बढ़ा कर 65 फीसदी किया गया। उसी समय बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से इसे संविधान की नौवीं सूची में डालने को कहा था। लेकिन पटना हाईकोर्ट ने 65 फीसदी आरक्षण पर रोक लगा दी। हम लोग सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं ताकि रोक हट सके। लेकिन विपक्ष बेवजह हंगामा कर रहा है। विपक्ष सिर्फ अपनी सियासत चमकाने में लगा हुआ है।

बतादें कि बिहार सरकार आज सदन में एंटी पेपर लीक बिल पेश करेगी। हालाँकि यह बिल कल ही पेश होना था। लेकिन विपक्ष के सदन से वाकआउट के कारण यह बिल कल पेश नहीं हो पाया। उम्मीद है कि आज बुधवार को यह बिल पेश हो पायेगा। इसे राज्य सरकार की तरफ से बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक 2024 नाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *