कोर्ट के द्वारा रिमांड पर भेजे जाने के बाद दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने क्या कहा
ईडी द्वारा शराब नीति मामले में अरविन्द केजरीवाल को गुरुवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें कल कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को छः दिन की रिमांड में भेज दिया। उसके बाद केजरीवाल ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा, ”मुझे ऐसा नहीं लगा था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि ईडी आएगी और इतनी जल्दी गिरफ्तार कर लेगी। सब इतना जल्दी हुआ कि मुझे अपने-माता का आशीर्वाद लेने का भी मौका नहीं मिला। ऐसा में करता, लेकिन इससे पहले ही ईडी ले गई। मैं ईडी के आने से पहले अपने माता-पिता के साथ बैठा था।”
उन्होंने आगे बताया कि ईडी के अधिकारियों ने मेरे माता-पिता के साथ अच्छे से और सम्मानजनक व्यवहार किया। केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान भी कहा था कि उनका जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है, चाहे वह जेल के अंदर हों या जेल के बाहर।
ईडी ने क्या दलील दी
एजेंसी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कोर्ट में कहा कि केजरीवाल ने पंजाब चुनाव लड़ने के लिए साउथ ग्रुप से 100 करोड़ रुपये मांगे थे। गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपये की रिश्वत इस्तेमाल की गई थी। वहीं केजरीवाल का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ये सब लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है।
अरविंद केजरीवाल ने क्या दलील दी
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भारत के पहली बार है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की आवश्यकता नहीं थी।
