भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की विधवाओं को बतौर पेंशन मिलेगा अतिरिक्त एक हजार रुपये, आज शिवराज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है ।।

NEWS CRITIC :-

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में शिवराज कैबिनेट ने आज भोपाल त्रासदी पीड़ितों की विधवाओं को पेंशन की अतिरिक्त रकम को मंजूरी आज मिल गई है। अब इन्हें पेंशन के तौर पर हर महीने अतिरिक्त एक हजार रुपये दिए जाएंगे। यह जानकारी मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी।

नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट के बाद पत्रकारों को बताया, ‘ सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तौर पर अतिरिक्त रकम के तौर पर यह दी जाएगी।’ उन्होंने बताया कि इस फैसले पर वित्त मंत्रालय ने आपत्ति जताई थी इसके बावजूद इस पर फैसला लिया गया है। महिलाओं को अतिरिक्त 1000 रुपये की रकम पेंशन के तौर पर वित्त मंत्रालय ने देने के प्रस्ताव पर रोक लगाई थी।

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कमल नाथ की पूर्व कांग्रेस सरकार ने सन 2019 में अतिरिक्त पेंशन पर रोक लगा दी थी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 2013 में भाजपा की सरकार ने पेंशन की शुरुआत की थी। अब मौजूदा सरकार में इसे फिर से शुरू कर रही है।

Narottam Mishra – zee news india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *