लखनऊ सुपर जॉइंट्स से अपने अगले आईपीएल मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम फ़िलहाल लखनऊ में है। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाडी सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ टीम के अन्य खिलाडी दीपक चाहर, तिलक वर्मा और कर्ण शर्मा भी उपस्थित थे। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर से फोटो शेयर की। दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। फोटो में तिलक वर्मा और कर्ण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। यह दौरा लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच से पहले हुआ।
इसके अलावा लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाडी केशव महाराज, रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा ने भी आईपीएल के 17वें सत्र से पहले अयोध्या में रामलला के दर्शन किये थे। उनके साथ कोच जस्टिन लैंगर, जोंटी रोड्स और अन्य सहायक कोच भी उपस्थित थे।
इस सीजन में मुंबई इंडियंस की स्थिति
5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस बार दो हार के साथ हुई। पहले मैच में हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। टीम ने अपना पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ जीता था। लखनऊ के खिलाफ टीम अपना चौथा मैच खेलेगी। टीम की चिंता का सबब रोहित शर्मा की फॉर्म में है, वह अभी तीनों मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। टीम की गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है। अश्विनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर तहलका मचाया था, जो लखनऊ के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मानसिक रूप से मजबूत होंगे। शुरुआत में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
