भाजपा में सब मोर्चों को साधने के बाद,क्या अब युवा मोर्चा के वैभव की बारी

भाजपा ने सब मोर्चों को साधा, क्या अब युवा मोर्चा की बारी

लोकसभा में युवाओं को साधने के लिए भाजयुमो अध्यक्ष वैभव पर भाजपा नेतृत्व की नजर
बीती रात दिल्ली में लोकसभा प्रत्याशी के लिए भारतीय जनता पार्टी की देर रात तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बैठक हुई जिसमें कई नाम पर चर्चा की वहीं मध्य प्रदेश के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को बालाघाट लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है भारतीय जनता पार्टी इस बार लोकसभा इलेक्शन में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देने की कोशिश कर सकती है।

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में सभी मोर्चों को साधने की कोशिश की है, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया को राज्यसभा मैं भेज कर महिलाओं को प्रोत्साहित करने की कोशिश की। बात करें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा को भाजपा सरकार में मंत्री बनाया गया और एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर को विधानसभा टिकट देकर भाजपा ने आदिवासी वोटो को साधने की कोशिश की थी इसी कड़ी में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को बालाघाट लोकसभा से प्रत्याशी बनाया जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *