आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्त्ता सम्मलेन को किया सम्बोधित, कहा हमें सत्ता का लालच नहीं

शुक्रवार 17 नवंबर को आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं के सम्मलेन को सम्बोधित किया। सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा संगठन और कार्यकर्त्ता आम आदमी पार्टी की तागत है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मुझे जेल भेजने का प्लान बनाया जा रहा है। केजरीवाल ने आगे कहा, “हमलोग जेल जाने से नहीं डरते हैं। मैं एक बार 15 दिन जेल में रहकर आया हूँ। अंदर ठीक-ठाक इंतजाम होता है, इसलिए जेल जाने से आप भी नहीं डरिए। अगर भगत सिंह इतने दिन जेल में रह सकते हैं। मनीष सिसोदिया 9 महीने जेल में रह सकता है। सत्येंद्र जैन एक साल जेल में रह सकता है, तो हमें जेल जाने से डर नहीं है।”

सत्ता का लालच नहीं

अरविन्द केजरीवाल ने कहा, “हमें सत्ता का लालच नहीं है। 49 दिनों के बाद इस्तीफा दिया था। कोई अपनी चौकीदार की नौकरी से इस्तीफा नहीं देता। मेरे ख्याल से दुनियाँ का पहला मुख्यमंत्री हूँ, जिसने अपनी मर्जी से 49 दिनों के बाद इस्तीफा दिया हो। इस्तीफा मैं अपने जूते की नोक पर लेकर चलता हूँ। मुख्यमंत्री की कुर्सी का लालच नहीं है। मुझे इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए, इस बारे में अलग-अलग लोगों से, सबसे चर्चा कर रहा हूँ। अपने सभी विधायकों-पार्षदों से भी चर्चा की है। आज अपने कार्यकर्ता से बात की है।”

अरविन्द केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा, “अब आप लोगों की जिम्मेदारी लगा रहा हूँ। दिल्ली की जनता ने हमें बहुत प्यार दिया। दिल्ली की जनता की मर्जी के बिना हम कुछ नहीं करेंगे। आप लोगों को दिल्ली में घर-घर जाना है और जनता से पूछना है कि क्या करना चाहिए। हम दोराहे पर खड़े हैं। अगले 10-15 दिनों में हमें दिल्ली छान मारनी है। घर-घर में जाना है और जनता से पूछना है कि क्या इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए, जो जनता कहेगी हम करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *