छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया अपना घोषणा पत्र जारी

छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को केंद्रीय गृह मंत्री ने जारी किया। घोषणा पत्र के बारे में घोषणा पत्र संयोजक समिति के संयोजक विजय बघेल बोल ने बताया कि इस घोषणा पत्र को तीन महीने में तैयार किया गया है। इसे तैयार करने के लिए 35 सदस्यों की टीम थी। इसे तैयार करने के लिए समाज के सभी वर्गों से उनकी राय ली गयी। इसके लिए लगभग 2 लाख से ज्यादा सुझाव आये।

केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि घोषणा पत्र ही संकल्प पत्र होता है। हमने ही इस राज्य की स्थापना की थी। हमने इसे बीमारू राज्य से अच्छा राज्य बनाया। अगले पांच साल में हम छत्तीसगढ़ को पूर्णतः विकसित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार थी तब हमने छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार जातिवाद और तुष्टिकरण में लिप्त है। छत्तीसगढ़ के विकास में भूपेश बघेल सबसे बड़ी बाधा हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां कई ओबीसी नेताओं से मिला उन्होंने मुझे बताया कि छत्तीसगढ में सरकार बदलने जा रही है। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ में तेजी से विकास किया था।”

बीजेपी का घोषणा पत्र

* हर विवाहित महिला को हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा

* 18 लाख पीएम आवास योजना का घर

* तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा में खरीदी

* अतिरिक्त संग्रह करने वाले 4500 रुपए बोनस

* आयुष्मान भारत योजना इसके साथ 10 लाख रुपए तक हेल्थ स्कीम दिया जाएगा

* 500 नए जन औषधि केंद्र खोलेंगे,सस्ते दवाई मिलेगी

* पीएससी में घोटाला नहीं होगा और जिन्होंने घोटाला किया वो अब न सोएं. उनके

खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

* दिल्ली की एनसीआर की दर्ज पर एचसीआर बनाया जाएगा. रायपुर दुर्ग भिलाई को

मिलाकर बनाए जाएगा

* गैस कनेक्शन दिया 500 रुपए में दिया जाएगा

* कॉलेज स्टूडेंट को बस की सुविधा दी जाएगी

* एम्स के दर्ज हर संभाग सिम्स बनाया जाएगा

* छत्तीसगढ़ के 5 शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा

* अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को रामलला के दर्शन

के लिए रामलला दर्शन योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *