दिल्ली में जी20 सम्मेलन से पहले पांच मेट्रो स्टेशनों पर लिखा ‘खालिस्तान भारत का हिस्सा है और पीएम मोदी के खिलाफ है’, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में जी20 सम्मेलन होने वाला है। उससे ठीक पहले दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर किसी ने लिख दिया है ‘खलिस्तान भारत का हिस्सा है और पीएम मोदी के खिलाफ है।’ जी20 सम्मेलन से ठीक पहले इस तरह की घटना से दिल्ली के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जाँच शुरू कर दी है। उधर ख़ुफ़िया एजेंसी भी हरकत में आ गयी हैं।
दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान के नाम से विवादस्पद स्लोगन लिखे गए हैं। मेट्रो स्टेशनों के पास की दीवारों पर प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान को लेकर और प्रधानमंत्री से सम्बंधित कई स्लोगन लोखे गए हैं। यह भारत विरोधी स्लोगन पूरी तरह से आपत्तिजनक हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सहित स्थानीय जिलों की पुलिस टीमों को सतर्क कर दिया गया है। फ़िलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस सब के पीछे किस का हाथ है।
किस किस मेट्रो स्टेशन पर लिखे स्लोगन
दिल्ली में जिन मेट्रो स्टेशन पर स्लोगन लिखे गए हैं। वे हैं शिवजी पार्क मेट्रो स्टेशन, नांगलोई मेट्रो स्टेशन, मादीपुर मेट्रो स्टेशन, पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन और उद्योग विहार महाराजा सूरजमल मेट्रो स्टेशन। इसके अलावा गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय नागलोई और पंजाबी बाग़ की दीवारों पर भी स्लोगन लिखे गए हैं।
दिल्ली मेट्रो की दीवार पर लिखा है- ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान एसएफजे, मोदी इंडिया कमिटेड जेनोसाइड आफ सिख, खालिस्तान एसएफजे रेफरेंडम जिंदाबाद। ‘ यह मामला उस समय सामने आया है, जब 12 दिन बाद दिल्ली में जी20 समिट शुरू होने वाला है। जी20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, आईबी, सीबीआई, रॉ व अन्य खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली वालों से अपील की है कि वो असुविधा को झेलने के लिए तैयार रहें।
