संसद में सरकार के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर किया मणिपुर को लेकर हमला

संसद में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत हमारी जनता की आवाज़ है और उस आवाज़ की हत्या आपने की है। इसका मतलब आपने भारत माता की हत्या मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगो को मारकर भारत माता की हत्या की। आप देशद्रोही हो। आप देश प्रेमी नहीं हो। राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मणिपुर नहीं जा सकते हैं क्योकि इन्होने हिंदुस्तान की हत्या की है, भारत माता की हत्या की है। आप देश के रखवाले नहीं, आप भारत माता के हत्यारे हो।

राहुल गाँधी ने संसद में किया अपने मणिपुर दौर का जिक्र

राहुल गाँधी ने अपने मणिपुर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि अभी कुछ समय पहले में मणिपुर गया। उन्होंने अपने मणिपुर दौरे में वहां के हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मैं वहां के राहत शिविरों में गया। वहां पर मैंने महिलाओं से बात की। वहां एक महिला से मैंने पूछा तुम्हारे साथ क्या हुआ तो उस महिला ने बताया कि मेरा एक ही बेटा था जिसे मेरी आँखों के सामने गोली मार दी। राहुल गाँधी ने आगे कहा कि एक और उदाहरण दूसरे कैंप का जिसमे एक महिला मेरे पास आयी। मैंने उससे पूछा तुम्हारे साथ क्या हुआ ? जैसे ही मैंने उससे यह सवाल किया वह महिला कांपने लगी। उस महिला ने अपने दिमाग में वहीँ दृश्य देखा और बेहोश हो गयी। मेरे सामने बेहोश हो गयी। मैंने तो बस दो ही उदाहरण दिए हैं। इन्होने तो मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या कर दी। इन्होने मणिपुर में हिंदुस्तान को मारा है। हिंदुस्तान का मणिपुर में क़त्ल किया है, मर्डर किया है। राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मैं मणिपुर गया लेकिन पीएम नहीं गए। क्योकि उनके लिए मणिपुर भारत नहीं है। आपने मणिपुर को दो हिस्सों में बाँट दिया है।

सत्ता पक्ष ने किया संसद में हंगामा

राहुल गाँधी के इस वयान के बाद सत्ता पक्ष ने संसद में हंगामा कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मणिपुर में पिछले 7 दशक में जो कुछ हुआ उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। राहुल गाँधी को इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *