दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह ही एमसीडी के स्कूलों की भी तस्वीर बदलेगी

दिल्ली सरकार ने एमसीडी स्कूलों को लेकर कहा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह ही एमसीडी के स्कूलों की तस्वीर को बदलने के लिए प्रयास तेज किये जा रहे हैं। इस कड़ी में एमसीडी के स्कूलों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ साथ स्कूलों के शिक्षकों को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है, जहाँ इनोवेशन, प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक से जोड़कर बच्चों तक शिक्षा को पहुंचाया जा सके। इसके अलावा एमसीडी के स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिल्ली के मेयर और शिक्षा मंत्री की तरफ से स्थानीय निरिक्षण कर उन्हें दुरुस्त करने का आश्वासन दिया जा रहा है।

एक कार्यक्रम में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एमसीडी के स्कूलों में विजिट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एमसीडी स्कूल के शिक्षकों को केजरीवाल सरकार देश के विभिन्न हिस्सों में भेज रही है। जिससे शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इनोवेशनों को देख कर सीख सकें और उन इनोवेशन को अपना कर स्कूलों में भी सीखने सिखाने के अनूठे तरीकों को अपना सकें। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब इन्हे ऐसे एक्सपोज़र विजिट पर भेजा जा रहा है। जहाँ से शिक्षक एक अलग ऊर्जा और उत्साह के साथ वापिस आएंगे। उन्होंने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहली बार कोई सरकार शिक्षकों के लिए ऐसा सोच रही है। उन्होंने आगे कहा कि बहुत ही जल्द दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह ही एमसीडी के स्कूलों की तस्वीर भी बदल जाएगी।

वेतन को लेकर दिया वयान

आतिशी ने कर्मचारियों के वेतन को लेकर कहा कि सालों बाद ऐसा हुआ है कि एमसीडी से लेकर सभी ग्रेड में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन महीना पूरा होने के तुरंत बाद ही उनके खाते में आ गया। इससे पहले कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता था। यह सरकार सबके हित को लेकर प्रयासरत है। दूसरे उच्च शिक्षा संस्थानों से एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा। इससे शिक्षा का मजबूत आधार भी बन सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *