बेंगलुरु के बाद विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होगी, नितीश कुमार का सुझाव गठबंधन के नाम में भारत शब्द हो
बेंगलुरु में कल 17 जुलाई को विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक शुरू हुयी। 26 दलों की इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुयी। बैठक तक़रीबन पौने दो घंटे चली बैठक के बाद सभी नेता डिनर पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम भारत के लोगों को तानाशाही, जन विरोधी, नफरत और लूट की राजनीती से मुक्त करना चाहते हैं।
वहीं विपक्षी दलों की बैठक में पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि ये एक अच्छी और सार्थक बैठक है। इस बैठक में रचनात्मक निर्णय लिए जायेंगे। आज जो चर्चा हुयी है उसके बाद के निर्णय इस देश के लोगों के लिए अच्छे होंगे।
बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों की बैठक में महागठबंधन के नाम पर भी चर्चा हुयी। बैठक में सुझाव दिया गया। विपक्षी महागठबंधन का नाम इंडिया हो सकता है।
विपक्षी दलों की बैठक में केजरीवाल का पीएम मोदी पर निशाना
विपक्षी दलों की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी को 10 साल तक देश पर शासन करने का मौका मिला। उन्होंने लगभग हर क्षेत्र को पूरी तरह से चौपट कर दिया। उन्होंने लोगों के बीच नफरत पैदा कर दी, अर्थव्यवस्था का खस्ताहाल है, महंगाई चरम पर है, सभी क्षेत्रों में बेरोजगारी है। अब भारत के लोगों के लिए उनसे छुटकारा पाने का समय आ गया है। इसीलिए समान विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ आ रही हैं।
नितीश कुमार का सुझाव गठबंधन के नाम में भारत शब्द होना चाहिए
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इस बैठक में कुछ सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होनी चाहिए। नितीश कुमार ने गठबंधन के नाम पर सुझाव देते हुए कहा कि गठबंधन के नाम में भारत शब्द होना चाहिए। नितीश कुमार ने एक बड़ी बात कही कि विपक्षी दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो 350 सीटें जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पहले एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ें और जीतेंगे। इसके बाद पीएम का नाम तय करेंगे।
खरगे ने बीजेपी पर साधा निशाना
विपक्ष की बैठक में कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिली। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आयी और फिर उन्हें त्याग दिया। आज बीजेपी के अध्यक्ष और नेता अपने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य भागदौड़ कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा हम आज यहाँ 26 पार्टियां हैं। हम सब आज 11 राज्यों में सरकार में हैं। मल्लिकार्जुन ने आगे कहा कि 2024 में कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल नहीं है। कांग्रेस विपक्ष की बैठक में शामिल हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री की रेस में शामिल नहीं है। कांग्रेस को सत्ता और प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।
