कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद आजमगढ़ में एक समारोह में शामिल हुए, वहां पर उन्होंने बीजेपी पर साधा निशाना और यूसीसी पर भी बोले
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स विषय पर स्टेट लेबल की कॉन्फ्रंस आयोजित की गयी। इस कॉन्फ्रंस में कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद पहुंचे। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि पहले से ही यूसीसी पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है। पहले ये बात सामने आये कि सरकार की इसको लेकर क्या मंशा है और वह इसे क्यों लाना चाह रही है। सलमान खुर्शीद ने आगे कहा कि पहले यूसीसी का मसौदा जान लेने के बाद ही इस पर कुछ भी कहना सही रहेगा। पहले ही तलवार निकलकर हवा में भाजने से कुछ भी नहीं होगा। सलमान खुर्शीद ने कहा कि यूसीसी के आने से केबल मुस्लिम ही प्रभावित नहीं होंगे। इसका असर देश में रहने वाले दूसरे अल्पसंख्यकों पर भी पड़ेगा। उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावो को लेकर कहा कि अगला चुनाव अवाम लड़ रही है। उनके पास फार्मूला है यदि वह सही तरीके से काम करेगा तो बीजेपी हट सकती है।
बीजेपी पर साधा निशाना
बीजेपी आये दिन इस बात को लेकर सवाल खड़े करती है कि राहुल गाँधी कभी खेत में कभी वर्कशॉप में या दूसरे स्थानों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। जब इस सम्बन्ध में सलमान खुर्शीद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर अवाम उन्हें पसंद कर रही है तो इससे बीजेपी को क्या दिक्कत है। सलमान खुर्शीद ने आईसीएमआर की बैठक पर कहा कि जो भी कौम में पसमांदा समाज है या जरूरतमंद है, उनकी जरूरतों को पूरा करना, उनके क्या विचार है, उन पर अमल करना इसी को लेकर बैठक हो रही है।
आजमगढ़ को लेकर सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनका यहाँ से खास रिश्ता है। आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दौरान सलमान खुर्शीद आजमगढ़ के पहाड़पुर स्थित निश्मा बालिका इंटर कॉलेज भी गए। यहां पर उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगो और छात्राओं से कई विषयों पर चर्चा की।
