जयंत चौधरी के ट्वीट से यूपी की राजनीती में हलचल, बीजेपी के साथ गठबंधन पर लगायी जा रही अटकलें
राष्ट्रिय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने गुरुवार 6 जुलाई को एक ट्वीट किया। ट्वीट में जयंत चौधरी ने कहा ” खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी जो पसंद है खाओ ! वैसे चावल खाने ही हैं तो खीर खाओ”। जयंत चौधरी इस ट्वीट के बाद से यूपी की राजनीती में हलचल बढ़ गयी है। जयंत चौधरी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच उनका यह ट्वीट यूपी की राजनीती में आग में घी का काम कर रहा है। जयंत चौधरी ने इन ट्वीट को लेकर यूपी की राजनीती में यह चर्चा होने लगी है कि आखिरकार जयंत चौधरी के दिमाग क्या पक रहा है। क्या ये ट्वीट गठबंधन को लेकर कोई बड़ा इशारा तो नहीं या जयंत कोई बड़ा संकेत देना चाहते हैं। माना तो यह जा रहा है कि जयंत का यह संकेत कहीं एनडीए को लेकर तो नहीं है।
जयंत चौधरी ने जब से यह ट्वीट किया है ” खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी जो पसंद है खाओ ! वैसे चावल खाने ही हैं तो खीर खाओ। तब से इस ट्वीट ने उस बात को हवा दे दी है कि जयंत 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में कुछ उलट फेर करने वाले हैं। हलाकि जयंत चौधरी ने पहले ही साफ़ कर दिया था कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। फिर भी जयंत के इन ट्वीटों को लोकसभा चुनावों में बड़े उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि रालोद का इस समय सपा के साथ गठबंधन है। लेकिन काफी समय से दोनों नेताओं के रिश्तों में दूरी आ गयी है। पिछले विधानसभा चुनाव में रालोद को बहुत सी जगह सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ना पड़ा था। सपा ने इस बार के निकाय चुनावों में रालोद के चुनावी क्षेत्र में अपने प्रत्याशी उतरे थे। जिससे रालोद के जमीनी कार्यकर्त्ता काफी नाराज हैं। अब जयंत चौधरी के इस ट्वीट के बाद राजनीती तेज हो गयी है। फ़िलहाल दोनों नेता लोकसभा चुनाव के लिए अपनी अपनी रणनीति तैयार करने में लगे हैं।
