विपक्षी एकजुटता की बैठक के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा लोकसभा चनाव में बीजेपी का सफाया तय, केशव प्रसाद मौर्य का बैठक पर तंज

रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पीडीए एनडीए को हराएगा। सारे विपक्षी दल मिलकर बीजेपी को हराने का काम करेंगे। विपक्षी दलों की बैठक को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हम सब ने अपनी अपनी राय रख दी है। हम सभी बड़ा दिल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस बार बीजेपी की कोई भी रणनीति नहीं चलने वाली है। जिस तरह से गठबंधन हो रहा है सभी विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं। जिससे बीजेपी का सफाया निश्चित है।

इसके बाद से विपक्षी एकजुटता की बैठक पर सियासत तेज हो गयी है। युपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी एकता की बैठक पर तंज कसा और उन्होंने विपक्षी दलों की एकता को सम्पति बचायो का कवायद बताया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन दलों ने इमरजेंसी में कोंग्रस के खिलाफ लड़ायी लड़ी वही दल आज कांग्रेस के आगे नतमस्तक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा एनडीए को हराएगा पीडीए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता को देख कर बीजेपी डरी हुयी है। विपक्षी दलों की बैठक में देश के हर कोने से नेता आये। बीजेपी के डर का अंदाजा उनके नेताओं की भाषा से ही लगाया जा सकता है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों को आपस में लड़ाकर समाज में खाई पैदा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पीडीए एनडीए को हराएगी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का तंज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसा और कहा खोदा पहाड़ और निकली चुहिया, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम से भ्रस्टाचार में आकंठ तक डूबे विपक्षी नेताओं का ये प्रॉपर्टी डिफेंस अलायंस निकला। बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस और तथाकथित विपक्षी दलों का गठबंधन 2024 तक रह भी पायेगा यह कहना मुश्किल है। इस दलों को लगता है कि वे इस तरह नरेंद्र मोदी को रोक पाएंगे, तो ये मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये सभी दल राजनैतिक स्वार्थवश एक हो रहे हैं। ताकि इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की जाँच ना हो सके। इन सभी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व पटल पर व्याप्त लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा इमरजेंसी के 48 साल पुरे होने पर कांग्रेस के काले कारनामों से हृदय कांप जाता है। जिन्होंने उस समय कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी वे आज कांग्रेस के आगे नतमस्तक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *