पटना में हो रही विपक्षी दलों की बैठक पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा पीएम पद के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार…..

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला में चौधरी छोटूराम स्मारक स्थल पर गुरुवार को एक किसान महापंचायत हुयी। जिसमे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी पहुंचे। उस महापंचायत में सत्यपाल मलिक ने कहा कि जब जब विपक्ष एकजुट हुआ है उस समय भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि अबकी बार फिर से विपक्ष एकजुट हो रहा है। इस बार भाजपा के सामने विपक्ष का एक ही उम्मीदवार रहने वाला है। इस के लिए योजना भी बना ली गयी है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि इस समय विपक्ष के पास 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जो कि पीएम पद के दावेदार हैं।

पीएम पद का चेहरा कौन

जब पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछा गया कि क्या वे चुनाव लड़ेंगे। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ना तो वे किसी पार्टी में जायेंगे और ना ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन जो भी बीजेपी को हराएगा वह उसकी मदद जरूर करेंगे। वहीं जब मलिक से पीएम पद के चेहरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीएम पद के लिए सबसे अच्छा चेहरा तो मैं हूँ।

महापंचायत में बीजेपी पर साधा निशाना

पहलवानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ सत्ता से मतलब है और किसी की कोई परवाह नहीं है। मलिक ने आगे कहा कि सरकार ने अभी तक पुलवामा मामले की जांच क्यों नहीं करायी। आप को बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले भी पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा को नहीं हराया गया तो देश के हालात और ख़राब हो जायेंगे।

आप को बता दें कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जिस किसान महपंचायत में शामिल होने के लिए सांपला में चौधरी छोटूराम स्मारक स्थल पर पहुंचे थे वहां पिछले एक साल से अग्निवीर योजना, एमएसपी की गारंटी और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए धरना चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *