आप के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुये दिल्ली अध्यादेश पर कहा संविधान बदल दिया जायेगा
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। इस बैठक से पहले दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने सभी विपक्षी दलों से अपील की थी कि बिहार में होने वाली बैठक में दिल्ली अध्यादेश को संसद के मानसून सत्र में गिराने के मुद्दे पर सबसे पहले चर्चा की जाये। अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस अध्यादेश को लेकर कहा है कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पिछले दिनों लगभग सभी विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की थी और सभी दलों के नेताओं ने हमें इस अध्यादेश पर समर्थन दिया।
संजय सिंह ने आगे कहा कि यह कोई सामान्य मुद्दा नहीं है। इसमें दिल्ली की दो करोड़ जनता का अधिकार छिना जा रहा है। भारत के सर्वोच्य न्यायलय के फैसले को पलटा गया है। अब 23 जून की बैठक के बाद सार्थक परिणाम निकल कर आएंगे।
इससे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा था कि अगर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीत गयी तो शायद आगे कभी चुनाव ही ना हो। शरद पवार के इस वयान पर संजय सिंह ने कहा कि जो पार्टी आठ दिन में सर्वोच्य न्यायलय के फैसले को बदल सकती है, चुनी हुयी सरकारों को गिरा सकती है वह निश्चित तौर पर संबिधान को बदल भी सकती है। अगर 2024 में बीजेपी जीत गयी तो यहां पर कभी चुनाव ही ना हो और संविधान ही बदल दिया जाये।
कांग्रेस के समर्थन पर कहा
वहीँ कांग्रेस के समर्थन को लेकर आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गयी तो हमने साथ दिया। जब उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार गिरायी गयी तब भी हमने साथ दिया। बाकि जगहों पर भी कांग्रेस की सरकार गिरायी गयी तो हमने साथ दिया। जब भी कोई राष्ट्रिय मुद्दा हो या अन्तराष्ट्रीय मुद्दा हो तो उसमे व्यापक सोच रखनी पड़ती है। जब तीनों काले कानून आये तो हमने सबका साथ दिया। जब राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस ने अपना कैंडिडेट उतारा तब हमने कांग्रेस को समर्थन दिया। अब जब देश के लोकतंत्र और संघीय ढांचे को बचने की जरूरत है तो सभी को साथ देने की जरूरत है।
