मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों को दिए निर्देश किसी भी आपराधिक छवि या माफिया को नहीं दिए जाये ठेके

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शनिवार को वाराणसी के दौरे पर थे। वहां उन्होंने कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन और पूजन किया। उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की भी समीझा की। इसी के साथ उन्होंने अधिकारीयों को भी जरूरी निर्देश दिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीझा करते हुए अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी माफिया या आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार का कोई भी ठेका न दिया जाये। सीएम योगी ने अधिकारीयों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने वाराणसी में 11 जून से 13 जून तक होने वाली जी20 की बैठक को लेकर की जा रही तैयारियों की समीझा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को ट्रैफिक सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसी के साथ स्वच्छता की स्थिति पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने अधिकारीयों को सभी कार्यों को तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी की बैठक के बाद प्रशासन की ओर से एक प्रेस विज्ञपति जारी कर इस सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा जारी परियोजनायों की जानकारी दी। उन्होंने सीएम को बताया कि इस समय वाराणसी में 61 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस परियोजनाओं की अनुमानित लागत 10305 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *