ओडिशा ट्रेन हादसे की वजह आयी सामने रेल मंत्री आश्विन वैष्णव ने बताई हादसे की वजह, कहा कवच का घटना सेसम्बन्ध नहीं
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को 36 घंटे बीत चुके हैं। रेलमंत्री आश्विन वैष्णव हादसे के बाद से ही घटनास्थल पर डटे हुए हैं। हादसे के बाद से ही रेलमंत्री दुर्घटना की वजह को पता लगाने की कोशिश में लगे हुए थे। आज रेलमंत्री ने कहा कि हादसे की असल वजह का पता चल गया है। आश्विन वैष्णव ने बताया कि यह हादसा इंटरलॉकिंग में बदलाव के चलते हुआ है। जो लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनकी पहचान कर ली गयी है। जांच रिपोर्ट जल्द ही सामने आ जाएगी।
आश्विन वैष्णव ने बताया कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। शनिवार रात को एक ट्रैक की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया था। आज एक और ट्रैक की मरम्मत का कार्य पूरा करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को ट्रैक से हटा दिया गया है। साथ ही शवों को भी निकल लिया गया है। रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से हो रहा है। पूरी उम्मीद है कि बुधवार सुबह तक यह रुट सामान्य तौर पर शुरू हो जायेगा।
रेलमंत्री ने पश्चिम बंगाल की सीएम के सवाल का जवाब दिया
इस दौरान रेलमंत्री आश्विन वैष्णव द्वारा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के उस सवाल का जवाब भी दिया जिसमे ममता बनर्जी ने कवच का जिक्र किया था। रेलमंत्री ने कहा कि हादसे से कवच का किसी भी प्रकार का कोई सम्बन्ध नहीं है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मृतकों को उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि एनडीआरएफ, ओडीआरएफ और रेलवे की टीमों ने मृतकों की शिनाख्त और पटरियों की मरम्मत के लिए शनिवार की पूरी रात काम किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ओडिशा पहुंच गए हैं। वे अस्पतालों का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। कई ट्रेनों को रद्द और डाइवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि पटरियों की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
कल जब पीएम मोदी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उस समय पीएम मोदी ने कड़े लहजे में कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। इस हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा लोग घायल हैं।
