ओडिशा के बालासोर के दुर्घटना स्थल का मुआयना करने पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कहा क्यों नहीं था एक्टिव कवच सिस्टम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रैन हादसे का दौरा करने पहुंची हैं। घटना स्थल पर पहुंच कर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह अब तक सबसे बड़ा हादसा है। उन्होंने कहा इस ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस नहीं था। अगर वह डिवाइस होता तो यह हादसा नहीं होता। ममता बनर्जी ने मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में हमारे राज्य के जितने लोगों की मौत हुयी है उन्हें राज्य सरकार की तरफ से पांच पांच लाख रुपये दिए जायेंगे। हम राहत और बचाव कार्य में राज्य सरकार और रेलवे का पूरी तरह सहयोग करेंगे। हमने कल 40 और आज 70 एम्बुलेंस यहाँ भेजी हैं। हमारे 40 डॉक्टर यहाँ पहुंच चुके हैं और अपना कार्य कर रहे हैं।

सीएम ममता बनर्जी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के की थी फोन पर बात

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को ममता बनर्जी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात की और दुर्घटना का जायजा लिया। ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट स्थित आवास से पूरी रात दुर्घटना की स्थिति की निगरानी की। उन्होंने बालासोर में हुए तीनों ट्रेनों के एक के ऊपर एक भीषण क्रम में पटरी से उतरने की दुखद घटना पर अपना दुःख प्रकट किया।

पश्चिम बंगाल की सरकार ने ट्रेन हादसे में जानकारी के लिए दो आपातकालीन नंबर शुक्रवार रात को ही शुरू कर दिए। ये आपातकालीन नंबर है – 033 22143526/22535185

ममता बनर्जी ने कवच सिस्टम पर उठाये सवाल

जब ममता बनर्जी बालासोर पहुंची तो वहां पर उन्हें रेल मंत्री आश्विन वैष्णव ने रिसीव किया और दुर्घटना का जायजा लेने के लिए रेलवे के सीनियर अधिकारीयों को उनके साथ भेजा। इस दौरान ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को रेल मंत्री आश्विन वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सम्बोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने रेलमंत्री आश्विन वैष्णव से इस रुट पर कवच नहीं होने का कारण पूछ लिया। इस बात पर दोनों नेताओं में थोड़ी सी नोंक झोंक भी हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *