राहुल गाँधी ने वाशिंगटन डीसी में प्रेस वार्ता में कहा कि मुस्लिम लीग एक धर्म निरपेक्ष पार्टी है, किरण रिजिजू ने इस वयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आजकल अमेरिका के दौरे पर है। जहाँ पर वह एक के बाद एक ऐसे वयान दे रहे हैं जिससे राजनितिक गलियारों में हलचल बढ़ गयी है। अब राहुल गाँधी ने एक ऐसा वयान दिया है जिससे नया मुद्दा खड़ा हो गया है। उन्होंने इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी को पूरी तरह धर्म निरपेक्ष पार्टी कहा है। इस वयान पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग देश में अभी भी मुस्लिम लीग का समर्थन करने वाले व्यक्ति को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं। वहीं बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे राहुल गाँधी की मजबूरी बताया। किरण रिजिजू ने पूछा कि मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार थी, एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी कैसे हो सकती है।

बता दें कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग सहयोगी पार्टी है। संसद से अयोग्य घोषित होने से पहले राहुल गाँधी वायनाड से लोकसभा सांसद थे। वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में बातचीत के दौरान मुश्लिम लीग से कांग्रेस के गठबंधन पर एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी गैर निरपेक्ष नहीं है।

अमित मालवीय का राहुल गाँधी पर ट्वीट

अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि जिन्ना की मुस्लिम लीग जो धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार पार्टी है। राहुल गाँधी के अनुसार एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। राहुल गाँधी भले ही कम पढ़े लिखे हैं, लेकिन वे यहां कुटिल व कपटी हैं। वायनाड में स्वीकार्य रहना भी उनकी मजबूरी है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मुस्लिम लीग को सेक्युलर कहने वाली मानसिकता खतरनाक है। मै राहुल गाँधी के ओछे वयान को नहीं, बल्कि कांग्रेस की प्रवृत्ति को गंभीरता से लेता हूँ। मुस्लिम लीग धर्मनिरपेक्ष है ?

विदेशी धरती पर देश का अपमान स्वीकार नहीं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गाँधी के वयान मुस्लिम लीग धर्मनिरपेक्ष पार्टी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद है। भारत की जनता विदेशी धरती पर देश का अपमान सवीकार नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *