मध्यप्रदेश भाजपा युवा मोर्चा नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम टेलर का पदभार ग्रहण ।
11 दिसंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर पदभार ग्रहण करेंगे ।
श्याम टेलर इससे पहले शाजापुर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की कमान संभाल चुके है । छात्र राजनीति से निकल कर जिला अध्यक्ष रहे। भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा के रूप में दी है। इनसे पहले अध्यक्ष की कमान वैभव पवार के हाथ में थी ।
श्याम टेलर सुबह 9 बजे शाजापुर से प्रस्थान करेंगे। जिनका जगह जगह स्वागत किया जाएगा उसके बाद दोपहर 3 बजे भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगमन होगा। भोपाल में युवा मोर्चा कार्यकर्ता जगह-जगह मंच लगाकर भव्य स्वागत करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित में मंचीय कार्यक्रम के उपरांत मोर्चा कार्यालय में पूजन कर श्री श्याम टेलर पदभार ग्रहण करेंगे।
