सीबीएससी बोर्ड परीक्षा 2025: जल्द जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, यहां जानें कैसे चेक करें रिजल्ट और मार्कशीट

देशभर के छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) की ओर से 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने वाले हैं। लाखों विद्यार्थियों का लंबे समय से जिस पल का इंतजार था, अब वो समय नजदीक आ चुका है।

रिजल्ट घोषित करने की तैयारियां पूरी

CBSE ने परीक्षा परिणामों की घोषणा से पहले सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट कभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन विद्यार्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे सीबीएससी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

ये वेबसाइट्स रहेंगी एक्टिव

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

इन वेबसाइट्स पर छात्र अपने रोल नंबर, जन्मतिथि और स्कूल नंबर की मदद से लॉगिन कर सकते हैं और अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

डिजिलॉकर से भी मिलेगा डिजिटल दस्तावेज़

CBSE हर वर्ष की तरह इस बार भी डिजिलॉकर के माध्यम से छात्रों को डिजिटल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्रदान करेगा। ये सभी दस्तावेज सरकारी मान्यता प्राप्त होते हैं और आगे की पढ़ाई या सरकारी नौकरियों में मान्य माने जाते हैं।

पहली बार डिजिलॉकर इस्तेमाल करने वाले छात्र ऐसे करें लॉगिन:

  • digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप खोलें।
  • “Sign Up” पर क्लिक करें और अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर या CBSE रोल नंबर का उपयोग करें।
  • ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें और अकाउंट ऐक्टिवेट करें।
  • सीबीएसई सेक्शन से “Class X / Class XII Marksheet” विकल्प चुनें।
  • रोल नंबर व जन्मतिथि भरकर अपनी मार्कशीट एक्सेस करें।

ऐसे चेक करें CBSE बोर्ड रिजल्ट 2025

  1. सबसे पहले cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CBSE 10th Result 2025” या “CBSE 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, जन्मतिथि और स्कूल नंबर भरें।
  4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट का प्रिंटआउट लें या पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह

  • रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो सकता है, ऐसे में धैर्य बनाए रखें।
  • छात्र और अभिभावक किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या लिंक पर क्लिक न करें, केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही जानकारी लें।
  • परिणाम घोषित होने के बाद, यदि किसी छात्र को अपने अंकों या विषयों में आपत्ति है, तो रीवैल्यूएशन या स्क्रूटनी प्रक्रिया की जानकारी भी बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *