आईपीएल सीजन 2025 का आज से आगाज, पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच

आईपीएल सीजन 2025 की आज से शुरुआत हो गयी है। इस सीजन का उद्धघाटन मैच आज 22 मार्च को कोलकत्ता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में कोलकत्ता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जायेगा। यह पहला अवसर है जब 2008 के बाद केकेआर और आरसीबी सीजन का उद्धघाटन मैच खेल रहे हैं। हालाँकि कोलकत्ता में बारिश की संभावना के कारण मैच रद्द होने का खतरा है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं, जबकि आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार संभाल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है, बशर्ते मौसम अनुकूल रहे।

पिच और मौसम की जानकारी

ईडेन गार्डन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। जिससे उच्च स्कोर वाले मैचों की संभावना रहती है। हालाँकि आज कोलकत्ता में बारिश की संभावना है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है।

टीमों की स्थिति

केकेआर के पास एक मजबूत कोर टीम है, जिसमें स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवती और सुनील नारायण शामिल हैं। दूसरी ओर आरसीबी की बल्लेबाजी मजबूत है और नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम पहली बार आईपीएल ख़िताब जीतने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच अबतक 34 मैच खेले गए हैं। जिसमे केकेआर ने 20 और आरसीबी ने 14 मुकाबले जीते हैं।

संभावित टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स : सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा/रसिख दार सलाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *