अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता को दी सीएम बनने के बधाई, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में नहीं हुए शामिल

दिल्ली के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में भी राजनीती देखने को मिली। आज 20 फरवरी को रामलीला मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दूरी बनाकर रखी। शपथ ग्रहण समारोह में आप के राष्ट्रिय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व सीएम आतिशी समेत कोई भी आप नेता नजर नहीं आया। जबकि बीजेपी का कहना है कि पूर्व सीएम आतिशी और आप के राष्ट्रिय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया था।

रेखा गुप्ता को दी थी बधाई

हालाँकि बुधवार को बीजेपी विधायक दल की नेता चुने जाने पर अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता को बधाई दी थी। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बहुत बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।”

पूर्व सीएम ने भी दी थी बधाई

वहीं पूर्व सीएम आतिशी ने नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा, ”मैं, रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देती हूँ। मुझे उम्मीद है कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, वो उन्हें पूरा करेगी। आम आदमी पार्टी दिल्ली के विकास कार्यों के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार है।”

इसके साथ ही आतिशी ने कहा, ”हम उम्मीद करते हैं कि बीजेपी ने महिलाओं को जो ₹2,500 प्रतिमाह देने का वादा किया था, वो राशि 8 March को सभी महिलाओं के खाते में आ जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *