संत रविदास जयंती पर बिहार के नेताओं के किया उन्हें याद, किसने क्या क्या कहा

आज देशभर में संत रविदास की 648वीं जयंती मनाई जा रही है। आज ही के दिन संत रविदास का जन्म हुआ था। वे एक संत, कवि और दार्शनिक थे।

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने संत रविदास को याद करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “संत रविदास महान संत एवं अद्वितीय कवि थे, जिन्होंने सामाजिक एकता एवं मानवतावादी मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, जो समाज में एकता, भाईचारे एवं आपसी बंधुत्व की प्रेरणा देते हैं। संत रविदास के उपदेशों एवं उनके आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए।”

लालू यादव ने याद किया संत रविदास को

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने संत रविदास को याद करते हुए एक्स पर लिखा, “समाज में समानता, एकता और भाईचारे का संदेश देने वेल्स संत शिरोमणि परम पूज्य सतगुरु गुरु रविदास महाराज की जयंती पर बारंबार नमन। उनकी शिक्षाएं हमें सद्भाव, सामाजिक बराबरी, उत्थान और मानवतावादी मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती हैं।”

मन ही पूजा मन ही धूप, मन ही सेऊं सहज सरूप

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “मन ही पूजा मन ही धूप, मन ही सेऊं सहज सरूप। सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध और समतामूलक समाज के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान है। रैदास जन्म के कारने होत न कोई नीच, नर कूं नीच कर डारि है, ओछे करम की नीच।”

गिरिराज सिंह ने संत रविदास को याद कर किया पोस्ट

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संत रविदास को याद कर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “महान संत, समाज सुधारक एवं कवि संत रविदास की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित। उन्होंने अपने विचारों से समाज में जाति-पाति के भेदभाव को मिटाने और मानवता का संदेश देने का कार्य किया। उनके उपदेश हमें प्रेम, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *