नए नए तरीके अपना कर लोगों के साथ हो रहे हैं साइबर फ्रॉड
आज कल साइबर ठगी के लिए नए नए तरीके अपनाये जा रहे है। कुछ साइबर ठग आप को फ़ोन कर के कहते है कि आप की लॉटरी लगी है और उस लॉटरी की रकम इतनी बताते है कि किसी भी इंसान के अंदर लालच आ जाये। फिर वह आपसे आपके बैंक अकाउंट की डिटेल्स की जानकारी लेते है। या फिर आपके मोबाइल पर एक मेसेज आता है उस मैसेज पर आप जैसे ही क्लिक करते है उनके पास आपकी पूरी जानकारी पहुंच जाती है जिससे वह आपके बैंक अकाउंट को खाली कर देते है
बिजली का कनेक्शन काटने का आया मैसेज
आगरा के थाना सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के पास एक अनजान नंबर से मैसेज आया कि आपका बिजली का बिल अपडेट नहीं है आपका बिजली का कनेक्शन काट दिया जायेगा। उस व्यक्ति ने उस अनजान नंबर पर कॉल किया तो दूसरी तरफ से एक लिंक मैसेज किया। उस लिंक पर डिटेल अपडेट करने के लिए और पांच रुपये फ़ोन पे या गूगल पे करने को कहा। उस व्यक्ति ने अपने मोबाइल से पैसे भेज दिए। अगले दिन उस व्यक्ति के अकाउंट से 52000 रुपये निकल गए। उसके बाद उस व्यक्ति को जानकारी हुयी कि उनके साथ ठगी हुयी है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने सिकंदरा थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को साइबर सेल को भेज दिया।
रिश्तेदार बन कर की ठगी साफ़ किया खाता
थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र निवासी कपिल कुमार मित्तल ने बताया की उनके पास एक फ़ोन आया और उसने उन्हें उनका दूर का रिश्तेदार बताया और बातों में ऐसा फसाया कि उनसे उनके आधार कार्ड और पेन कार्ड की डिटेल ले ली। उसके बाद उस ठग ने कपिल कुमार मित्तल के दो अकाउंट्स से 90000 रुपये निकल लिये। कपिल ने बताया की इसके बाद वह इतने डर गए कि कही वह ठग उनके आधार कार्ड और पेन कार्ड का गलत इस्तेमाल न कर ले। कपिल ने इसकी रिपोर्ट एत्माउद्दौला थाने में करायी। पुलिस अज्ञात साइबर ठग की जानकारी लगाने में लगी हुयी है।
