इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज का पहला वनडे नागपुर में, भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत और इंग्लैंड के बीच अभी पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गयी। इस सीरीज में भारत की टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन दिखाया और इस सीरीज को 4-1 से जीता। अब 6 फ़रवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला कल यानी 6 फ़रवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। वहीं भारत की टीम टी20 सीरीज की तरह ही इंग्लैंड को मात देने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
देखा जाये तो इंग्लैंड की टीम कोई कमजोर टीम नहीं है। टी20 सीरीज में कई जगह पर इंग्लैंड ने भारत को कड़ी टक्कर दी। उसी तरह वनडे में भी इंग्लैंड भारत को कड़ी टक्कर दे सकता है। वैसे भारत की टीम को भारत में हराना दुनियां की किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती है। भारत के लिए इस समय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म एक चिंता का विषय जरूर है।
नागपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
नागपुर के विधर्भ क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। लेकिन बल्लेबाजी के हिसाब से इस पिच पर बड़े स्कोर भी बनते हैं। पिच क्यूरेटर के मुताबिक, पिच 300 प्लस स्कोर वाली है। ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत इस मैदान पर अपने तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए भारत के स्पिन अटैक का सामना करना आसान नहीं होगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन– रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन– फिल साल्ट, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, ब्रायडेन कार्स, आदिल रशीद, गस एटकिंसन/साकिब महमूद और मार्क वुड।
