बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गाँधी को लेकर दिए गए बयान पर, अब पति वाड्रा ने दिया रिएक्शन
दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके कारण नेता एक दूसरे पर खूब बयानबाजी कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद सियासी हलकों में हलचल मच गयी थी। हालाँकि बाद में बिधूड़ी ने अपने दिए गए बयान पर खेद भी जताया था। लेकिन इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कई नेताओं ने बयानबाजी की कड़ी आलोचना की। अब प्रियंका गाँधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेताओं को इस तरह की असंवेदनशील भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए खासकर जब मामला महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा हो।
रमेश बिधूड़ी के इस बयान को लेकर समाज में अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ ने इसे चुनावी प्रचार का हिस्सा माना, तो कुछ ने इस तरह के बयान को राजनीति के स्तर से नीचे गिर कर दिया गया बयान करार दिया। बिधूड़ी के इस बयान को लेकर यह भी कहा गया कि इस तरह के बयान से लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकता है।
वाड्रा ने दिल्ली के प्रदुषण को लेकर बात की
रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को लेकर कहा कि दिल्ली के बढ़ते प्रदुषण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और ये खतरे के निशान को पार कर चुका है। कई बार इसे ‘गैस चेंबर’ कहा जा चुका है। इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए राजनीति के जानकारों का मानना है कि दिल्ली के चुनावी माहौल में प्रदूषण जैसे असल मुद्दे को नजरअंदाज किया गया। प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है, लेकिन फिलहाल स्थिति सुधार की ओर बढ़ती दिखाई नहीं दे रही है।
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी कई योजनाओं का एलान किया है। जिसमें 25 लाख बीमा योजना और 50000 महिलाओं के लिए अप्रेंटिसशिप जैसे कदम शामिल हैं। कांग्रेस का यह कदम जनता को चुनावी समय में अपनी ओर आकर्षित करने का है। लेकिन राजनितिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस के वादों को पूरा करना आसान नहीं होगा। इसी के साथ बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव के लिए अपनी अपनी योजनाओं की घोषणा की है।
