इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए रविवार को होगा भारतीय टीम का एलान

22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। लेकिन अभी तक बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं है। इससे पहले खबर थी कि बीसीसीआई इंग्लैंड के साथ टी20 सीरीज, वनडे और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान एक साथ करेगी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक खबर के मुताबिक कल रविवार को बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा करेगी। सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई रविवार को केवल टी20 सीरीज के लिए टीम को घोषणा करेगी। इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

बता दें कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हर देश को 12 जनवरी की रात 12 बजे से पहले अपनी अपनी टीम आईसीसी के पास सब्मिट करनी है, लेकिन बीसीसीआई टीम देने के लिए और समय मांग सकती है। आम तौर पर सभी टीमों को एक महीने पहले अपनी अस्थायी टीम आईसीसी को देनी होती है, लेकिन इस बार आईसीसी ने इस टाइम लिमिट को पांच हफ्ते तक बढ़ा दिया है। हालांकि, बाद में टीमें बदलाव भी कर सकेंगी। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। यह वैश्विक टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। लेकिन टीम इंडिया अपने मैच यूएई में खेलेगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी।

टी20 सीरीज में इन खिलाडियों को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान होंगे। यशस्वी जायसवाल और नितीश कुमार रेड्डी, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया, उन्हें भी इस सीरीज में मौका मिल सकता है। हालांकि, मोहम्मद सिराज को रेस्ट दिया जा सकता है। वहीं जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *