संजय राउत ने बीजेपी पर बोला हमला, कश्मीर लद्दाख और नितीश कुमार को लेकर दिए बयान

शिवसेना यूबीटी नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कश्मीर, लद्दाख और नितीश कुमार को लेकर सवाल उठाये। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले संजय राउत ने कश्मीर और लद्दाख को लेकर बात की।

संजय राउत ने कहा कि कश्यप ऋषि के नाम पर कश्मीर के नाम को बदलने की बात की जा रही है। उधर लद्दाख में चीन का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि जब लद्दाख में चीन घुस चुका है, तो इस पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है? प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा के गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज कर दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। क्या यह उचित है कि लद्दाख में चीन की घुसपैठ हो रही है और देश के नेता इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ? कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से लद्दाख और कश्मीर में चीन की गतिविधियां तेज हुयी हैं। अब यह सवाल उठता है कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाये गए ? लद्दाख की जमीन पर चीन का कब्जा बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार केवल कश्मीर का नाम बदलने की बात कर रही है। क्या चीन के बढ़ते प्रभाव का सामना करने के लिए सरकार के पास कोई ठोस योजना है?

सरकार और राष्ट्रिय सुरक्षा पर उठाये सवाल

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री केवल बयानबाजी करते हैं, जमीनी स्तर पर कोई भी कार्रवाही दिखाई नहीं दे रही है। सरकार चीन को उसी की भाषा में जवाब देने में विफल रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की गंभीरता पर सवाल उठते हैं। लद्दाख की जमीन चीन के कब्जे में जा रही है, लेकिन सरकार सिर्फ चिट्ठियां लिखकर मामले को टाल रही है। क्या यह पर्याप्त है?

नितीश कुमार को लेकर दिया बयान

संजय राउत ने नितीश कुमार को लेकर कहा कि बीजेपी ने नितीश कुमार की पार्टी के 10 सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। यही चेहरा है बीजेपी का, जो उनके साथ रहता है, दोस्त है या मदद करता है। उसके साथ ही बेईमानी करते हैं। हमारे पास पक्की खबर है कि नितीश कुमार की पार्टी के 10 सांसदों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसलिए नितीश कुमार बहुत परेशान हैं और वे कुछ अलग निर्णय ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *