सलमान खान के बाद शाहरुख़ खान को मिली धमकी, धमकी के बाद मुंबई पुलिस हरकत में
कुछ समय पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। अब बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी शाहरुख़ खान की कंपनी में फोन करके दी गयी। इस धमकी के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। इसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गयी। पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम फैजान बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी और एक टीम आरोपी को पकड़ने को रवाना हो चुकी है।
नंबर को किया ट्रेस
धमकी का कॉल आने के बाद पुलिस ने आरोपी के नंबर को ट्रेस पर लगा दिया। जिससे पता लगाया कि आरोपी ने कहाँ से कॉल किया और आरोपी कौन है। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि कॉल छत्तीसगढ़ से आया और आरोपी का नाम फैजान है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंची। बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।
जान से मारने की धमकी फिर फिरौती की मांग
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सीधे शाहरुख़ खान को जान से मारने की धमकी दी और फिर उसने 50 लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने बताया कि जब उससे उसका नाम पूछा गया तो उसने नाम बताने से इंकार कर दिया और कहा कि वह एक हिंदुस्तानी है। धमकी मिलने के बाद से शाहरुख़ खान के घर की सिक्योरिटी को और बढ़ा दिया गया है। पुलिस हर मामले की बारीकी से जाँच कर रही है।
