सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ नाराजगी पर दी अपनी प्रतिक्रिया, साथ ही उपचुनाव को लेकर किया दावा

यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच की नाराजगी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि ये हमारे दो दलों के बीच की बात है हम दोनों दल समझ लेंगे। लगातार कांग्रेस से बातचीत हो रही है।

इसके साथ ही करहल विधानसभा सीट से तेजप्रताप यादव के नामांकन पर कहा कि वह ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करेंगे। बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव कहा कि उनके पास यहाँ से कोई प्रत्याशी नहीं है। यहाँ की जनता ने हमेशा से सपा का साथ दिया है।

पीडीए से मुकाबला करने से डरी हुयी है

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी डरी हुयी है वह पीडीए से मुकाबला कैसे करे। सबसे ज्यादा पीडीए के परिवार ही भेदभाव का शिकार हुए हैं। महंगाई और बेरोजगारी बहुत ज्यादा है।

करहल सीट से तेजप्रताप यादव के नामांकन के बाद अखिलेश ने कहा कि इस बार के उपचुनाव में करहल सीट से तेजप्रताप यादव भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। करहल की जनता ने हमेशा सपा का साथ दिया है और इस बार भी ज्यादा मत देकर जिताएगी। इसके साथ ही बहराइच में हुए दंगे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी ने इसे जानबूझ कर कराया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सपा प्रमुख ने कहा कि हम लोगों ने 12 सीटों पर दावेदारी की है। उधर सूत्रों ने दावा किया है कि कांग्रेस 5 सीटों की मांग पर अड़ गई है। यूपी कांग्रेस का कहना है कि वह किसी के दबाव में झुकेगी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *