राजस्थान के भरतपुर जिले में आरक्षण की आग तेज, प्रदर्शन कर रहे युवक ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

राजस्थान के भरतपुर जिले में आरक्षण के लिए सैनी, माली, शाक्य और कुशवाह समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे है। उनकी मांग है कि सरकार उन्हें सरकारी नौकरी और शैक्षणिक संस्थानों में 12 प्रतिशत आरक्षण दे। आरक्षणकारी जयपुर आगरा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर डेरा डाले हुए हैं। इसी बीच एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

आरक्षण के लिए युवक ने लगाई फांसी

राजस्थान के भरतपुर में आरक्षण के लिए हो रहे आंदोलन की आग और तेज होती ही जा रही है। सूत्रों अनुसार मसाले का कोई भी हल न निकलता देख प्रशासन ने इंटरनेट की पावंदी को और बढ़ा दिया है। इसी बीच आज खबर आई कि प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में से एक युवक ने पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली।

जानकारी के अनुसार , प्रदर्शन स्थल पर ही पेड़ पर फांसी फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। प्रदर्शन कारियों ने बताया कि यह युवक चार दिन से यहाँ आंदोलन कर रहा था। लेकिन आरक्षण न मिलने आहत युवक ने आज फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहन सिंह सैनी ग्राम गंधार तहसील बैर जिला भरतपुर के रूप में हुयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को पेड़ उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव ललिता मुड़िया से लोग आंदोलन स्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीँ सूचना मिलते ही एसएसपी रघुवीर सिंह कविया भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *