विनेश फोगाट ने पीटी उषा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा उन्हें किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिली

विनेश फोगाट ने पीटी उषा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पीटी उषा पेरिस ओलंपिक्स 2024 के दौरान ओवर वेट मामले के बाद सिर्फ फोटो खिंचाने पहुंची थीं। विनेश ने कहा कि उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली। विनेश फोगाट ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि हर जगह राजनीती है। पेरिस ओलंपिक्स में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। विनेश फोगाट ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया है। वह हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगी।

दरअसल पेरिस ओलंपिक्स 2024 में विनेश मैडल जीतने से चूक गयी। उन्होंने अपना सिल्वर मैडल पक्का कर लिया था। लेकिन फाइनल मैच से ठीक पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। जिसकी वजह से वह डिस्क्वालिफाई हो गयी। इसके बाद विनेश ने मैडल के लिए अपील भी की, लेकिन उनकी वह अपील ख़ारिज हो गयी थी। जिसके बाद विनेश बुरी तरह से टूट गयी थी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा उसी दौरान विनेश से मिलने पहुंची थी। इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुयी थी।

लेकिन विनेश ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में पीटी उषा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ”मैं हॉस्पिटल में थी तब पीटी उषा मैम आई थीं। उन्होंने एक फोटो क्लिक करवाई, लेकिन कोई बात नहीं की। मुझे तो नहीं पता कि मुझे क्या सपोर्ट मिला। वहां पर भी राजनीति हुई। हर जगह राजनीति है। आपने बिना बताए फोटो क्लिक कराई और सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए यह सब किया।”

बता दें कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। विनेश चुनाव लड़ेंगी। लेकिन बजरंग को टिकट नहीं दिया गया है। ये दोनों ही जतंर-मंतर पर धरने के बाद काफी चर्चा में आए थे। विनेश और बजरंग के साथ-साथ साक्षी मलिक ने भी बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *