कोलकत्ता के पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे को लेकर सीएम ममता बनर्जी का बड़ा खुलासा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकत्ता के पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सीएम ने कहा कि पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस कमिश्नर खुद मेरे पास इस्तीफा देने आए थे। लेकिन दुर्गा पूजा का समय पास में हैं। इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति की वजह से मैंने उन्हें रोक दिया। दरअसल कोलकत्ता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुयी दरिंदगी को लेकर कोलकत्ता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग उठ रही है।
हमने उन्हें इस्तीफा देने से रोका–ममता बनर्जी
कोलकत्ता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “कुछ चैनल लगातार बंगाल के लोगों का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं। वो भूल गए हैं कि बंगाल के लोग साल भर दुर्गा पूजा के त्यौहार का इंतजार करते हैं। यह बड़े व्यवसाय का भी समय है। कुछ लोग हमारे बिजनेस को भी खराब करना चाहते हैं। पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस कमिश्नर खुद मेरे पास आकर इस्तीफा देने आए थे, लेकिन अभी दुर्गा पूजा नजदीक है। ऐसे हालात में किसी को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के बारे में पता होना चाहिए। इसी वजह से हमने उन्हें इस्तीफा देने से रोक दिया।”
ममता बनर्जी ने की प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दुर्गा पूजा का समय पास में हैं। इस वजह से हमें सतर्क रहने की जरूरत है। धर्म व्यक्तिगत है लेकिन त्योहार सभी का है। हमारे लिए दुर्गा पूजा सबसे बड़ा त्योहार है। ऐसे में बंगाल को बदनाम करने की कोई साजिश नहीं होनी चाहिए। कुछ टीवी चैनल टीआरपी के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। कुछ लोग राज्य में आग लगाना चाहते हैं।
