हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर आम आदमी पार्टी का बड़ा वयान आया

हरियाणा में अगले महीने अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीँ हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में भी गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सांसद संदीप पाठक का बड़ा वयान सामने आया है। संदीप पाठक ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं, बस पार्टी के आदेश का इंतज़ार है। गो वर्ड का आदेश मिलते ही हम सारा एलान कर देंगे। हम हर सीट पर हर जगह पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, जो भी हमें कमजोर आंकेगा, वो भविष्य में स्वयं पछताएगा।

कांग्रेस से गठबंधन पर आप का वयान

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर आम आदमी पार्टी की राष्ट्रिय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “बातचीत चल रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में लगातार काम कर रही है। हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारा संगठन जमीन पर मजबूत है। हम 1-2 दिन में उम्मीदवारों की घोषणा भी कर देंगे। लेकिन, हमें उम्मीद है कि गठबंधन को लेकर कोई निष्कर्ष निकलेगा।”

राष्ट्र हित और हरियाणा हित के लिए गठबंधन होगाराघव चड्डा

इससे पहले राघव चड्डा ने कहा कि राष्ट्र हित और हरियाणा हित के लिए गठबंधन निश्चित रूप से होगा। लेकिन उन्होंने सीट बटवारे को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। दरअसल, हरियाणा में आप और कांग्रेस के गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव चड्ढा ने कहा, “अभी बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि देशहित में, राष्ट्रहित में और हरियाणा के हित में निश्चित रूप से गठबंधन होगा। हम उस दिशा में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।”

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा की 90 सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे सामने आ जायेंगे। फ़िलहाल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *