क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आज 50 वां जन्मदिन , क्रिकेट के 6 टॉप रिकॉर्ड हैं उनके नाम
क्रिकेट की दुनियां में सचिन तेंदुलकर एक ऐसा नाम है जिसे दुनियां का बच्चा बच्चा जनता है। उन्हें क्रिकेट का भगवान् भी कहा जाता है। आज उन्ही सचिन तेंदुलकर का 50 वां जन्मदिन है। वैसे तो सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट कैरियर में बहुत सी हाफ सेंचुरी लगाई लेकिन आज उनके जीवन की भी हाफ सेंचुरी पूरी हो गयी है। आज वे 50 साल के हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 15 नवंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाप किया था, और अपने क्रिकेट कैरियर का आखिरी मैच वेस्ट इंडीज के खिलाप 16 नवंबर 2013 को खेला था। क्रिकेट को उन्होंने अपने जीवन के 24 साल दिए। उन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर में कुल 664 मैच खेले और 34357 रन बनाये।
सचिन तेंदुलकर के टॉप 6 रिकार्ड्स
सचिन तेंदुलकर ने अपने कैरियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाये जिन्हे तोड़ पाना असंभव है। उन्होंने 100 शतक, 164 अर्धशतक, 34357 रन और 664 इंटरनेशनल मैच खेले।
* क्रिकेट में रिकार्ड्स की बात तो सचिन का नाम न आये ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। जबकि दूसरे स्थान पर जेम्स एंडरसन 179 मैच के साथ है।
सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही नहीं बल्कि वन डे इंटरनेशनल मैच में भी सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 1989 में अपने वन डे कैरियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने 24 साल के कैरियर में कुल 463 वनडे मैच खेले। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाडी श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं जिन्होंने 448 वनडे मैच खेले।
*क्रिकेट की दुनियां में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के पास है। सचिन ने अपने 24 साल के कैरियर में सबसे ज्यादा 34357 रन बनाये। सचिन के बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम आता है जिन्होंने 28016 रन बनाये।
* क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने अपने पुरे कैरियर में 100 शतक लगाए। जो कि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी खिलाडी के लिए असंभव सा है। शतक लगाने में दूसरे स्थान पर भारत के ही विराट कोहली का नाम है जो कि अब तक 75 शतक लगा चुके है। और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिआ के रिकी पोंटिंग का नाम है जिन्होंने अपने कैरियर में 71 शतक लगाए।
* सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी सचिन के ही नाम है। इन्होने अपने करियर में 164 अर्धशतक लगाए। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिआ के रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 146 अर्धशतक लगाए।
* अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम है। सचिन ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय कैरियर में कुल 4076 चौके लगाए।
* सचिन तेंदुलकर के पास विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। सचिन 1992 से 2011 तक 6 विश्व कप में टीम हिस्सा रहे। उन्होंने विश्व कप के 45 मैचों में 44 परियां खेली। इन परियों में सचिन ने 2278 रन बनाये। विश्व कप में सचिन ने 6 शतक और 15 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा सचिन के पास रिकॉर्ड और है वह है एक ही विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का। उन्होंने 2003 के विश्व कप में 11 परियों में 673 रन बनाये।
