सुप्रीमकोर्ट के एससी-एसटी पर आये फैसले से नाराज पप्पू यादव ने कहा, केंद्र सरकार को इस पर अध्यादेश लाना चाहिए
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव सुप्रीमकोर्ट के एससी-एसटी वर्गीकरण के फैसले से नाराज हैं। सुप्रीमकोर्ट के एससी-एसटी पर दिए गए फैसले पर पप्पू यादव ने कहा कि ओबीसी को तो पहले ही बर्बाद किया जा चुका है। केंद्र सरकार को तत्काल सदन में इस पर अध्यादेश लाना चाहिए। आरक्षण पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले की समीक्षा की जानी चाहिए। इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए और सर्वदलीय बैठक भी होनी चाहिए।
इसी के साथ जान से मारने की धमकी पर पप्पू यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता कि धमकी किसने दी है। लेकिन मैं किसी से डरता नहीं हूँ। उन्होंने आगे कहा कि मैं मेडिकल माफिया के खिलाफ लड़ रहा हूँ। मैं एजुकेशन माफिया के खिलाफ लड़ रहा हूँ। मुझे सुरक्षा मिले नहीं मिले, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह राज्य सरकार का काम है।
बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमें आज जो जानकारी मिली है कि बिहार के के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी को हटाया जा रहा है। उन्हें क्यों हटाया जा रहा है? इसका सीधा मतलब है कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्हें काम करने की फ्रीडम नहीं मिल रही है। इसका मतलब है सरकार के शासन में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है।
राहुल गाँधी का किया समर्थन
राहुल गाँधी के बयान कि हमारे यहां ईडी की छापेमारी हो सकती है। इस पर राहुल गाँधी का समर्थन करते हुए कहा कि उनको डर नहीं लगता है। शहीदों का परिवार है ये लोग मरने से नहीं डरते हैं। लेकिन जिस तरीके से देश में एजेंसी काम कर रही है निश्चित तौर पर उसका सवाल उठता है। पप्पू यादव ने एजुकेशन माफिया पर भी बयान दिया है और कहा कि सबसे पहले एजुकेशन माफिया पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। एक अध्यादेश सरकार को लाना चाहिए और एजुकेशन माफिया पर रोक लगानी चाहिए।
