पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक की बात की, देश की जनता से भारतीय एथलीटों का उत्साह बढ़ाने को कहा

इन दिनों पेरिस में खेलों का महाकुम्भ ओलंपिक 2024 चल रहा है। 26 जुलाई शुक्रवार को इस खेलों के महाकुंभ की शुरुआत हुयी। दुनियाभर में पेरिस ओलंपिक 2024 की चर्चा हो रही है। आज रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक की चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से भारतीय एथलीटों के लिए चीयर करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कैसे ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है।

बतादें कि आज मन की बात कार्यक्रम की शुरआत प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक की चर्चा से ही की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है। ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुज़रने का मौका देता है। आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाइए। चियर फॉर भारत।”

सेरेमनी से एक दिन पहले ही किया भारत ने आगाज

पेरिस ओलंपिक की ओपेनिंग सेरेमनी 26 जुलाई शुक्रवार को हुयी। लेकिन भारत ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज एक दिन पहले 25 जुलाई को ही कर दिया था। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत तीरंदाजी के साथ की। अब बढ़ते दिनों के साथ खिलाड़ी अलग-अलग खेलों के लिए मैदान पर उतर रहे हैं।

पेरिस में खेलों के इस महाकुम्भ में कुल 117 भारतीय एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इन एथलीट्स में 70 पुरुष और 47 महिलाएं शामिल हैं। इस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स से पिछले टोक्यो ओलंपिक के रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद लगायी जा रही है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते में कुल 7 मेडल आए थे, जिसमें 1 गोल्ड भी शामिल था। टोक्यों में जीते हुए 7 मेडल भारत के लिए किसी भी ओलंपिक में जीते हुए मेडलों में सबसे ज्यादा थे। अब देखने की बात यह होगी कि इस बार पेरिस ओलंपिक से भारतीय एथलीट्स कितने मेडल लेकर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *