यूपी बीजेपी में मची राजनैतिक उथल पुथल, बीजेपी हाईकमान ने योगी आदित्यनाथ को लेकर दिया साफ संदेश

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से उत्तर प्रदेश की बीजेपी ईकाई में घमासान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच आपसी खींचातानी बढ़ती ही जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के सीएम को बदले जाने तक की खबर सामने आयी है।

दिल्ली में हुयी बीजेपी हाईकमान की बैठक

उत्तर प्रदेश बीजेपी के अंदर मची उथल पुथल को लेकर दिल्ली में पार्टी हाईकमान की एक बैठक हुयी। उस बैठक में बीजेपी हाईकमान ने साफ सन्देश देने की कोशिश की है। हाईकमान ने साफ सन्देश दिया है कि योगी आदित्यनाथ को लेकर जो अटकलों का बाजार गर्म है उसमे कोई दम नहीं है। वहीँ पार्टी के सूत्रों के हवाले से एक बात और सामने आयी है कि हाईकमान केशव प्रसाद मौर्य की बयानबाजी से नाखुश है। इसी के साथ केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी आधारित बयानबाजी करने की सलाह दी है। इस बैठक से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीति आयोग की बैठक में भी हिस्सा लिया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

योगी भक्त ने लिखा खून से पत्र

इसी बीच एक पत्र भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे सीएम योगी के एक भक्त सोनू ठाकुर ने खून से लिखा है। यह पत्र पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम लिखा है। इस पत्र में सोनू ठाकुर ने लिखा है कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाता है तो वह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *