ट्विटर ने कल देर रात नामी हस्तियों के ट्विटर अकॉउंट से ब्लू टिक हटाया
ट्विटर ने कल रात भारत में कई बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक का निशान हटा दिया। जिसमे भारत की कई बड़ी और नामी हस्तियों के नाम हैं। इस सूची में जो सबसे पहला नाम आया है वह है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का। इसके अलावा इसमें आम आदमी पार्टी के राजयसभा सांसद संजय सिंह, शिक्षा मंत्री आतिशी का नाम भी शामिल है। कल रात ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने एलान किया की जिन लोगों ने ट्विटर के ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है उनके अकाउंट से ब्लू टिक का निशान हटा दिया जाये।
ट्विटर पर ब्लू टिक का महत्ब
ट्विटर पर जो अकाउंट बनाये जाते है उनपर ब्लू टिक का निशान होने से यह पता लग जाता है कि यह अकाउंट फर्जी नहीं है। ट्विटर द्वारा उस अकाउंट को वेरिफाइड किया जाता है। जिससे लोगों को पता लग सके कि वह जिस अकाउंट के सम्पर्क में हैं वह फर्जी नहीं है। आप को जानकर हैरानी होगी कि ट्विटर पर लाखों की संख्या में अकाउंट हैं लेकिन उसमे से केबल 89 हजार अकाउंट ही वेरिफाइड हैं। अब जल्द ही यह सुबिधा आम लोगों को भी मिलेगी। जो लोग इस सुबिधा को लेना चाहते हैं उसके लिए ट्विटर ने कुछ नियम जारी किये हैं। उन नियमों को फॉलो करने के बाद कोई भी आम आदमी भी इस सुबिधा को ले सकता है।
क्या कहा एलन मस्क ने ब्लू टिक हटाने पर
आप को बता दें कि दुनियां के सबसे बड़े धनकुबेर और ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था कि 20 अप्रैल 2023 के बाद जिन लोगों ने ट्विटर के ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जायेगा। एलन मस्क ने इस बात पर जोर दे कर कहा कि यदि ब्लू टिक चाहिए तो उन सभी को ट्विटर के ब्लू टिक का महीने का चार्ज देना होगा।
आप को बता दें कि ट्विटर पर ब्लू टिक के निशान को सालों से स्टेटस सिंबल के रूप में देखा जाता है। ट्विटर पर जिन लोगों के अकाउंट पर ब्लू टिक होता है उन लोगों को आम लोगों में अलग ही नजरिये से देखा जाता है। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि जिन लोगों के ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक का निशान है उन पर संदेह करने की जरूरत नहीं है। लेकिन एलन मस्क ने सालों से चल रही ट्विटर की इस परंपरा को खत्म कर दिया है। अब ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए महीने का पेमेंट करना पड़ेगा।
