इंसानियत हुई फिर से शर्मसार, पटना में 73 साल की बुजुर्ग साथ गैंग रेप
पटना में 73 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर सामने आयी। लाश मिलने पर बुजुर्ग को पीट पीट कर हत्या की बात सामने आयी। इस हत्या की कहानी रुलाने वाली है। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर यह हत्या हुयी। जब हत्या की तह तक गए तब पता लगा कि पहले बुजुर्ग महिला के साथ गैंग रेप हुआ फिर उसकी हत्या की गयी। दरिंदे उस बुजुर्ग महिला के साथ गेंग रेप तक ही सीमित नहीं रहे , उस महिला के अंग अंग को क्षित विक्षत कर डाला। दरिंदो ने उस बुजुर्ग महिला के जननांग में न केबल पाइप डाला बल्कि उसे घुमा कर शरीर को अंदर से क्षित विक्षत कर दिया। इस हालत में लाश को देख कर बिहार पुलिस एफआईआर का इंतज़ार कर रही थी।
लाश की ऐसी हालत देख लोगों में गुस्सा
यह घटना फुलवारीशरीफ इलाके में हुयी , इस घटना के बाद से उस इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है। उस इलाके में ऐसा भी इंसान नहीं है जिसकी जुबान पर इस घटना की कहानी न हो। जब इस इलाके के लोगों से इस घटना के बारे में बातचीत हुयी तो लोग इस घटना की बात करते करते कभी गुस्सा हो जाते और कभी रुऑंसू हो जाते। लाश को देखने वाले लोग गैंगरेप के वहशीपन की गवाही दे रहे हैं। लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतज़ार है। लेकिन यह सोचने वाली बात है कि जिस हालत में लाश मिली है क्या उसके लिए किसी रिपोर्ट का इंतज़ार जरुरी है।
बुजुर्ग महिला के परिवार की किसी के साथ कोई पुरानी दुश्मनी भी नहीं थी। फुलवारीशरीफ के लोगों ने बताया कि महिला अपने घर के आगे बथान में सो रही थी , वहीं से दरिंदे महिला को उठा कर ले गए और एक आम के पेड़ के नीचे महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया होगा क्योकि महिला के तन पर न तो कोई कपडा मिला और न शरीर का कोई अंग सुरक्षित था। महिला के शरीर पर तेजधार दार हथियार से कई बार किये गए। परिवार के लोग पहचान छिपाने से ज्यादा इस भयानक हत्या के खिलाप सरकार से करवाई की मांग कर रहे है।
पुलिस के रवैये से परिवार के लोग नाराज
परिवार के लोग पहचान को छिपाना नहीं चाहते है। उनका कहना है कि वे लड़ेंगे, क्योकि वे चाहते हैं कि जैसा आज हमारे साथ हुआ है ऐसा किसी और के साथ न हो। महिला के बेटे ने आशंका जताई है कि यह काम नशेड़ियों का हो सकता है। महिला के बेटे की बातें सुनने के बाद गांव के लोग भी कह रहे हैं कि यह काम नशेड़ियों का है। गांव वालों कहना है कि यहाँ पर शराब और स्मैक के नशेड़ियों और कारोबारियों का जमावड़ा है। नशेड़ी बहू-बेटियों पर गलत नज़र डालते हैं, लेकिन एक बुजुर्ग साथ… .| लोगों में गुस्सा दिखाई दिया , पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। किस बात का इंतज़ार है पुलिस को। फुलवारीशरीफ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ खुलासा कर पाएंगे।
