सपा नेता शिवपाल यादव ने मुख़्तार अंसारी की मौत पर कहा, अंसारी की मौत संदेह के घेरे में जाँच होनी चाहिए

जेल में बंद बाहुबली और पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी की कल गुरुवार रात को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। मुख़्तार अंसारी की मौत पर सपा पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा है कि मुख़्तार अंसारी की मौत संदेह के घेरे में है। इसकी जाँच होनी चाहिए। शिवपाल यादव ने आगे कहा कि अगर जेल में किसी की मौत होती है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होती है। शिवपाल यादव ने कहा कि मुख़्तार अंसारी के परिवार से हमारे बहुत अच्छे रिश्ते थे। आज़ादी की लड़ाई में भी इनके परिवार को योगदान रहा था।

सपा ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मुख़्तार अंसारी को श्रद्धांजलि भी दी। समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “पूर्व विधायक श्री मुख़्तार अंसारी जी का इंतकाल दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि !”

परिजनों ने भी उठाये मौत पर सवाल

मुख़्तार अंसारी की मौत पर उसके बेटे उमर अंसारी ने कहा हम भी इंसान है। पिता के न रहने पर जो हाल होता है, वैसा ही मेरा है। उमर अंसारी ने आगे कहा कि पोस्टमॉर्टम होगा। मुझे जो लग रहा है उसे बताने से क्या फायदा। पिता को वार्ड में भर्ती करने के बजाय तीन दिन पहले आईसीयू में रखा था। उनको आईसीयू से सीधे जेल ले गए।

वहीं मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि साजिश से सब हुआ है। जघन्य घटना हुई है। हमें ऊपर वाले पर भरोसा है कि वो बदला लेगा। रिपोर्ट कुछ भी हो, शरीर को देखकर नहीं कह सकते कि बीमार थे, लग रहा है कि जैसे सो रहे हैं। उमर बांदा में है, बाकी सब लोग घर में हैं। सबसे अपील है कि भरोसा रखें, उसके घर देर है, अंधेर नहीं है। हमारे सामने कोई खड़ा न हो जाए, यह राजनीति है। जेल में कोई सेफ नहीं है। जिसकी मौत नहीं हुई, वह अभी है। कोर्ट को संज्ञान लेकर घटना की जांच करानी चाहिए। सिर्फ टाइम पास किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *